GA4-314340326 big breking/ लाह किसान को दे दिया जाली नोट

big breking/ लाह किसान को दे दिया जाली नोट

जाली नोट
angara(ranchi)  जोन्हा के एक व्यवसायी ने हेसलाबेड़ा के एक किसान को लाह बेचने के बदले जाली नोट का भुगतान किया। किसान विनय भोगता ने जोन्हा के एक लाह व्यापारी को मंगलवार को 10500 रूपया का लाह बेचा था। लाह व्यापारी ने किसान को 21 नोट 500 रूपया का दिया। विनय भोगता ने बताया कि लाह व्यापारी द्वारा दिए गए नोटों में से एक नोट जाली है। इधर बताया जाता है कि जोन्हा के कुछ व्यापारी कुछ समय से जाली नोट चला रहे है। इस मामले में अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि किसी ने इस मामले की शिकायत नही की है। मामला संज्ञान में आते ही जांच कर कानूनी कारवाई की जाएगी।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने