GA4-314340326 गुड़ीडीह में दलहन खेती पर हुआ कृषक प्रशिक्षण

गुड़ीडीह में दलहन खेती पर हुआ कृषक प्रशिक्षण

angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के गुड़ीडीह गांव में सोमवार को आत्मा एवं इफको के द्वारा कृषक प्रशिक्षण हुआ। इसका उदघाटन गुड़ीडीह मुखिया विजय उरांव ने किया। कृषि प्रशिक्षण में पंचायत के विभिन्न टोला के 39 किसान शामिल हुए। किसानों को प्रमुख दलहन फसलों की उन्नत खेती तकनीक और उनके लाभों की जानकारी दी गई। इफको रांची के कुलदीप कुमार ने चना, मसूर, मूंग, उड़द आदि दलहन फसलों की बुवाई से पहले इफको नैनो डीएपी से बीज उपचार की विधि व फायदे बताए। साथ ही धान की खड़ी फसल में नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी और सागरिका के छिड़काव की प्रक्रिया व लाभ समझाए। बताया कि नैनो यूरिया प्लस का दो बार छिड़काव करने से धान की बालियां अधिक आती है, दाने भरे व पुष्ट होते है और उत्पादन में वृद्धि होती है। इफको के एमडीई अमन भगत ने ड्रीप सिंचाई की फसलों में उपयोग होने वाले जल-विलय उर्वरकों के प्रयोग तथा ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों के छिड़काव के बारे बताया। इस अवसर पर अनगड़ा बीटीएम नीरा जोजो आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم