![]() |
देवघर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते निशिकांत दुबे। |
देवघर के एसपी घर से नहीं निकलते
दुबे ने सवाल किया कि क्या देवघर एसपी कभी निकलते हैं, उनका चेहरा किसी ने देखा है? वे बाहर तभी निकलते हैं, जब पत्रकार और निरीह आदमी को मारना है। देवघर जिले में रोज चोरी-डकैती समेत अन्य घटनाएं हो रही हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा से झारखंड सरकार खिलवाड़ कर रही है। कल इस बात को एक्स पर पोस्ट किया तो मुझे ही सोशल मीडिया में ट्रोल करने लगे। लेकिन, उन्हें नहीं पता है कि मैं चौथी बार यहां का सांसद हूं। देवघर में जो कुछ भी होगा, उसकी जानकारी मुझसे पहले किसी को नहीं होगी। मैं लोगों से हमेशा संपर्क में रहता हूं। खोमचे वाले, रिक्शा वाले के संपर्क से लेकर यहां के बड़े व्यापारियों के टच में रहता हूं। अगर, मैं किसी बात को कह रहा हूं तो वह प्रमाणिक है। आज अखबारों में आया न कि कैसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक में हुई थी। लेकिन इस मामले में चार निरीह पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। बिहार में वोटर लिस्ट के रिवीजन में बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, आईएसआई सभी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को टारगेट किए हुए हैं और कोई ऐसी घटना करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे लगे कि भारत में गृहयुद्ध जैसी स्थिति हैं। निशिकांत ने कहा कि राष्ट्रपति को मारने की साजिश में सारे अधिकारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, 4 पुलिसकर्मी निलंबित
BJP MP Nishikant Dubey accused Jharkhand police of conspiring to assassinate the President
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.