GA4-314340326 देवघर दौर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

देवघर दौर में राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

देवघर एयरपोर्ट पर एरोप्लेन से उतरतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
Deoghar : देवघर आगमन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में देवघर के यातायात थाना प्रभारी समेत चार पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच विशेष दल ने की, जिसमें पता चला है कि कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति का पूरा काफिला नहीं पहुंचा था। महामहिम की सुरक्षा में तैनात कई गाड़ियों को दूसरे रूट से डायवर्ट करने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। इसे सुरक्षा में गंभीर चूक माना जा रहा है, अलबत्ता तत्काल कर पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वाले पुलिस वालों में देवघर के यातायात थाना प्रभारी, एक दरोगा व दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए देवघर आई थीं।



Big lapse in President's security during Deoghar tour, four policemen suspended


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने