GA4-314340326 big breaking/ आजसू नेताओं ने घायलों को बचाया

big breaking/ आजसू नेताओं ने घायलों को बचाया

angara(ranchi) अनगड़ा के दो अलग अलग क्षेत्रों में हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को तत्काल आजसू नेता राजेश साहू व बबलू अंसारी ने इलाज के रिंची अस्पताल जोन्हा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली दुर्घटना रांची-मुरी मार्ग के जोन्हा छेंदा पुल कांशीडीह के पास मंगलवार की शाम पांच बजे हुई। कार(जेएच02एडी 6350) ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार बुढ़ाम रामडेरा सिल्ली निवासी कृष्णा महतो(30) गंभीर रूप से घायल हो गया। वही शाम में ही जोन्हा बाजार के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रसत हो गई, जिससे बाइक सवार रजरप्पा थाना के कुलही निवासी शुभम कुमार(25) गंभीर रूप से घायल हो गया। शुभम के पिता का नाम महेश महतो है। इस घटना के बाद आजसू नेताद्वय ने घायल परिवारों को घटना की जानकारी दी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم