 |
प्रेमशाही मुंडा के घर पहुंचे प्रो. आदित्य साहू, जैलेंद्र कुमार, राजेंद्र शाही मुंडा, कमलेश राम व अन्य। |
Angara (Ranchi): राज्यसभा सदस्य सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रो. आदित्य प्रसाद साहू शनिवार को नवागढ़ के मड़ईटोली स्थित आवास में भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा व इनके स्वजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। पिछले दिनों प्रेम शाही मुंडा की माता व झारखंड के प्रसिद्ध सामाजिक व्यक्तित्व रहे पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. छत्रपति शाही मुंडा की पत्नी पुष्पा रानी शाही मुंडा व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा की चाची व गिरिराज शाही मुंडा की माता पार्वती देवी का निधन हो गया था। 30 जुलाई को श्राद्धकर्म आयोजित होगा। प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि प्रेम शाही मुंडा के परिवार से काफी पुराना रिश्ता रहा है। संसद के मानसून सत्र में व्यस्तता के कारण श्राद्धकर्म में शामिल नही हो पाता इसलिए आज ही परिवार से मिलने पहुंचा हूं। दुख के बेला में इस परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना है। इस मौके पर पूर्व भाजपा रांची जिलाध्यक्ष जेलेन्द्र कुमार, मानकी राजेन्द्र शाही, सत्यप्रकाश शाही, निशांत शाही, धनंजय शाही, अमरनाथ चौधरी, कमलेश राम, प्रो. सत्यदेव मुंडा, बुधराम बेदिया, भाजपा सिकिदिरी मडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, धनेश्वर बेदिया, सुनील महतो, एतवा मानकी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.