वारदात से पहले भी की थी रेकी, पुलिस ने दबोचा; लूटे गए 16.5 हजार रुपए, मोबाइल व एटीएम आदि बरामद
![]() |
| प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी। |
पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता निमाई चंद दत्ता (50 वर्ष) और वारदात को अंजाम देने वाले राहे निवासी शूटर/अपराधी प्रवीण महतो (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए 16,500 रुपए, एक्सिस बैंक का एटीएम, चेकबुक, आधार-वोटर कार्ड सहित कुल तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पहले भी फेल हो चुका था प्रयास
पुलिस की कड़ी पूछताछ में मुख्य साजिशकर्ता निमाई चंद दत्ता ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि शिवशंकर दत्ता के साथ उसकी पुरानी व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता थी। शिवशंकर को आर्थिक चोट पहुंचाने के लिए उसने राहे थाना क्षेत्र के गोमदा निवासी प्रवीण महतो के साथ मिलकर छिनतई की योजना बनाई।
घटना वाले दिन से पहले भी अपराधियों ने शिवशंकर दत्ता के पैसे लेकर लौटने के समय की रेकी की थी और छिनतई का प्रयास किया था, लेकिन उस समय वे असफल रहे थे। 14 जून को योजनाबद्ध तरीके से दोनों ने सुनसान रास्ते पर घेरकर बैग उड़ा लिया।
एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम ने 24 घंटे में दबोचा
14 जून की शाम करीब 5 बजे छिनतई की इस घटना के बाद सिल्ली थाने में सनहा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन व सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदेही निमाई चंद दत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद परत-दर-परत पूरी साजिश का खुलासा हो गया। 15 जून को वादी शिवशंकर दत्ता के लिखित आवेदन पर सिल्ली थाना कांड संख्या 41/26 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों के पास से जब्त सामान
नकद राशि : प्रवीण महतो के घर से ₹16,500 से बरामद।
बैग व डायरी : एक नीले रंग का हैंड बैग और एक डायरी
मोबाइल : एक हरे रंग का नोकिया की-पैड फोन (पीड़ित का) और दो रियलमी कंपनी के एंड्रायड फोन (अपराधियों के)
दस्तावेज : एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड, एक चेकबुक (शिवशंकर दत्ता के नाम अंकित), पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड
छापेमारी टीम में ये थे शामिल
इस त्वरित खुलासे में सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार, पु०अ०नि० रामदेव कुमार यादव, अमित कुमार दास, अरुण प्रसाद यादव, उदय कुमार सिंह, सअनि विनोद कुमार चौधरी, युधिष्ठिर महतो समेत आरक्षी अमरकांत सिन्हा, लिबनुस बाः, मानस चन्द्र गगन और मिथिलेश कुमार राय की सराहनीय भूमिका रही।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.