GA4-314340326 प्रतिभा सम्मान सह तकनीकी शिक्षा प्रचार में सम्मानित हुआ प्रतिभा

प्रतिभा सम्मान सह तकनीकी शिक्षा प्रचार में सम्मानित हुआ प्रतिभा

angara(ranchi)  हेसल पंचायत भवन में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान सह तकनीकी शिक्षा प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक के सौजन्य से हेसल पंचायत मुखिया कविता देवी और समाजसेवी कृष्णा भगत की अगुआई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि अनगड़ा उपप्रमुख जयपाल हजाम, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद सह वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. अमर कुमार चौधरी, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, डा. रिझू नायक, हेसल टोल गेट के प्रबंधक संतोष पाठक थे। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मैट्रिक के 22 और इंटर के 29 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जयपाल हज़ाम ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रतिष्ठित संस्थान कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक की यह पहल काफ़ी सराहनीय है। आज तकनीकी क्षेत्र में जीविका की असीम संभावना है। मुखिया कविता देवी ने कहा कि स्थानीय विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में जनप्रतिनिधियों व कैंब्रिज ग्रुप की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कैंब्रिज पॉलिटेक्निक की ओर से एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए महज पांच सौ रूपए में डिप्लोमा इंजीनियर बनने संबंधी स्कीम की जानकारी दी। डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा का महत्व अधिक है। कार्यक्रम को डॉ. रिझू नायक, सिरका मुखिया रोशन लाल मुंडा, ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली, देवराज पाहन ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने में के लिए पंजीकरण कराया। इस अवसर पर हेसल उपमुखिया दुर्गा पाहन, कृष्णा भगत, विष्णु महतो, बलराम मुंडा, रामेश्वर महतो के अलावे कैंब्रिज ग्रुप के अधिकारी डॉ रणवीर कुमार, मनीष नाथ, संतोष महतो, प्रो. अंकित सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, मंतोष करमाली, लखीन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने