Angara(ranchi) लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार की शाम पांच बजे चतरा पंचायत के भंडार टोली निवासी विजय महतो का कच्चा मकान भरभरा कर ध्वस्त हो गया। खपरा सहित पूरा छप्पर गिर गया। घटना के समय घर में कोई नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। विजय का एक कमरा का एक ही घर है। वह भी ध्वस्त हो गया। वह काफी गरीब है। इससे वह अपने पड़ोसी के घर शरण लेने को विवश हो गया। समाजसेवी विजय नायक उर्फ बंटी नायकने बताया कि पूर्व में विजय महतो का आबुआ आवास की सूची में नाम था। लेकिन कतिपय लोगों ने सूची से नाम हटवा दिया। एक ही कमरे के कच्चा मकान में विजय महतो सपरिवार अपना जीवन गुजार रहा है। सरकार विजय महतो को आबुआ आवास योजना का लाभ दे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.