नर्सरी तैयार करने व कीट बीमारी नियंत्रण का दिया प्रशिक्षण

angara(ranchi)  विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को हुंडरू, हुंडरूजारा और कुच्चू गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिव्ययान कृषि विज्ञान केंद्र रांची, राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्कर संस्थान नामकुम, आत्मा रांची एवं इफको के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में 410 किसानों ने भाग लिया। केवीके के वैज्ञानिक डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह ने बागवानी फसलों के नर्सरी तैयार करने की विधि एवं कीट बीमारी नियंत्रण के संबद्ध में प्रशिक्षण दिया। डॉ प्रियंका साकरे ने लाह की वैज्ञानिक खेती, लाह के प्रसंस्करण व लाह के उपयोगिता के बारे में बताया। डॉ नेहा राजन ने खरीफ फसलों के उन्नत किस्मों की जानकारी दी। बीजोपचार एवं बीज भंडारण के संबंध में जानकारी दी। अनगड़ा के बीटीएम नीरा सबिता जोजो ने कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। इफको रांची के कुलदीप महतो एवं अमन कुमार भगत ने इफको के उत्पात नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी एवं सागरिका के उपयोग एवं लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم