* समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं देवघर, बैठक में कार्यकाल बढ़ाने की हुई घोषणा
 |
बैठक में शामिल संघ की महिलाएं। |
Deoghar : अखिल भारतीय बरनवाल महिला संघ दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शोभा रानी बर्णवाल सूर्यवंशी को देवघर पहुंची। बरनवाल सेवा सदन में आयोजित बरनवाल महिला समिति की समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुई। बैठक में बरनवाल महिला समिति देवघर के अध्यक्ष सरिता बरनवाल सहित समिति के सैकड़ों महिला सदस्य शामिल हुईं। सर्वप्रथम बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष सरिता बरनवाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने बरनवाल महिला संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी बरनवाल को शॉल और फूलों का बुके देकर भव्य सम्मानित किया गया। इसके उपरांत बरनवाल महिला समिति की बैठक में महिला सशक्तिकरण सहित कई मुद्दों पर समीक्षा की गई।साथ ही सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वप्रथम बरनवाल महिला समिति देवघर द्वारा सर्वसम्मति से बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यों को देखते हुए उनके कार्यकाल को अगले दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया। वर्ष 2025 से लेकर वर्ष 2027 तक बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष सरिता बरनवाल, उपाध्यक्ष नीतू बरनवाल, सचिव मंजू बरनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता बरनवाल अपने पद पर बनी रहेगी। इसकी औपचारिक घोषणा बरनवाल महिला संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी बरनवाल सूर्यवंशी ने की। वही बरनवाल महिला समिति देवघर की अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बरनवाल महिला समिति अध्यक्ष सरिता बरनवाल को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर अपनी शुभकामनाएं ओर बधाई दी। इस मौके पर बरनवाल महिला समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी बरनवाल सूर्यवंशी ने कहा कि बरनवाल महिला समिति देवघर के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में बरनवाल महिला समिति अनवरत कार्य कर रही है। इसलिए उनके कार्यों को देखते हुए अगले दो साल के लिए उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया है। वही बरनवाल महिला समिति देवघर के अध्यक्ष सरिता बरनवाल ने बरनवाल समाज की महिलाओं को संगठित और सशक्त बनाने ओर हर संभव सहयोग के लिए बरनवाल महिला संघ दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता बरनवाल, सुधा बरनवाल, नीलम रानी, सूरत प्यारी, रितु रत्नम, रेखा बरनवाल, संगीता बरनवाल, सरिता बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, शिप्रा बरनवाल, अंजलि बरनवाल, रीना बरनवाल, गायत्री बरनवाल, बबली बरनवाल, रेणुका बरनवाल सहित सैकड़ों समाज की महिला मौजूद थीं।
The tenure of Baranwal Mahila Samiti Deoghar branch has been extended by two years
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.