 |
महिला, अस्पताल में बेड पर पड़ा उसका पति और उसका प्रेमी। |
Deoghar : शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में मंगलवार को एक सनकी प्रेमी ने शादीशुदा महिला के पति को चाकू मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में जख्मी सूरज दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। युवक के गर्दन, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू के गहरे जख्म हैं। सूरज मूल रूप से दुमका जिले के तालझारी का रहने वाला है। महिला ने बताया कि वह अपने पति सूरज के साथ रहती है। कुंदन नामक लड़का लगातार उसे परेशान कर रहा था। महिला का कहना है कि कुंदन ने उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए चाकू से हमला किया है। लेकिन किसी तरह बी-बचाव कर पति को उसके चंगुल से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्रेमी कुंदन का दावा है कि महिला का पति वह ऑरिजनल पति है। उसने विधिवत उससे एक साल पहले शादी की है। कुंदन ने स्वीकार किया कि सूरज को चाकू उसने मारा है। लेकिन आत्मरक्षा के उसने खुद को बचाने के लिए चाकू मारा है।
प्रेमी का दुस्साहस-अस्पताल भी पहुंच गया
घटना के बाद सनकी प्रेमी कुंदन को पकड़े जाने का तनिक भी भय नहीं था। वह महिला और उसके पति के पीछे-पीछे सदर अस्पताल भी पहुंच गया। कुंदन का कहना है कि सूरज उसका दोस्त है। बहरहाल, पूरे मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।
Stabbing between husband-wife and the other person, lover stabbed the woman's husband, condition critical
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.