फोटो : कांके सेंट्रल मोहर्रम कमेटी मैदान में खेल का प्रदर्शन करते ग्रामीण एसपी एवं अध्यक्ष । फोटो : कांके सेंट्रल मोहर्रम कमेटी मैदान में खेल को देखते विधायक सुरेश कुमार बैठा एवं अन्य। KANKE,(RANCHI)। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी कांके की ओर से शनिवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। कमेटी के अध्यक्ष समनुर मंसूरी और मुख्य संरक्षक मुश्ताक़ आलम के नेतृत्व में यह शांति और सौहार्द के साथ निकाला गया। इसमें पतराटोली, सेमरटोली, मिल्लत कॉलोनी, चूड़ी टोला और बाजार टांड के अखाड़े शामिल हुए। जुलूस में शामिल खिलाड़ियों ने कांके लक्ष्मण चौक पर अपने खेल का प्रदर्शन किया। गाजा बाजा, ढोल और ताशे के साथ खेल में अखाड़े शामिल हुए। इसके बाद जुलूस का मुख्य अखाड़े में स्वागत किया गया। सभी अखाड़ों के खिलाड़ियों ने तलवार, लाठी आदि से अपने खेल की नुमाइश की। इसके पहले कमेटी की ओर से सभी अतिथियों एवं विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं तथा मोजावर का स्वागत पगड़ी भेंट कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने सभी को अमन का पैगाम दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने भी अखाड़े में अध्यक्ष समनुर मंसूरी के साथ खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कमेटी की ओर से विधायक सुरेश कुमार बैठा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, मुख्य संरक्षक मुश्ताक़ आलम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, लोकहित पार्टी अध्यक्ष हरिनाथ साहू, सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके के सचिव मो इरफान, अमन तिवारी, सरना समिति कांके अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, पूर्व मुखिया अभिषेक हेरेंज आदि गणमान्य लोगों का स्वागत पगड़ी पहना कर तथा तलवार एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया। साथ ही सभी अखाड़ों को भी सम्मानित किया गया। इसके आयोजन में सचिव मो. फुरकान, अब्दुल इमरान, मंजर आलम, शाहिद अंसारी, अब्दुल अमन, मो शमीम, अब्दुल राजिक, जेयरात अंसारी, इम्तियाज अंसारी, बशारत अंसारी, जावेद अख्तर, रेयाज अंसारी, मेराज छोटू , तारिक खान, नफीस, नुरुल होदा, अनीस अहमद, मनौवर बाबा, सोनू, अख़्तर मंसूरी, मो तनवीर, सलमान अली खान, रिकी खान, शेख सहीउद्दीन, मो हसनैन, सिकंदर रजा, अजीजुल अंसारी,अलीमुद्दीन अंसारी, महमूद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अहम योगदान रहा।
कांके में शांति और सौहार्द के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस
Kanke
0
Tags
Kanke News



एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.