angara(ranchi) सिरका निवासी समाजसेवी
चामू महतो ने शनिवार को गेतलसूद स्थित मां शारदा स्कूल व मध्य विद्यालय सिरका के बच्चों
के बीच पाठय सामग्री का वितरण किया। दोनों स्कूल के दो सौ बच्चों को पाठय सामग्री प्रदान
किया गया। वितरित पाठय सामग्री में गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, भौतिकी, रसायन, ग्रामर
आदि पुस्तकें शामिल है। चामू महतो ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चें मुख्यधारा के
बच्चों के साथ मुकाबला कर सके, इसलिए पाठय सामग्री का वितरण किया गया। विषयों की समझ
आसान हो इसलिए पाठय सामगी का वितरण किया गया है। ज्ञात हो कि चामू महतो पिछले पांच
सालों के दौरान अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में पांच हजार पाठय सामग्री का वितरण
कर चुके है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.