angara(ranchi) भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार गुरूवार को जेएससीए(झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव से मिले। क्रिकेट के विकास को लेकर अजयनाथ शाहदेव को अवगत कराया। जैलेन्द्र कुमार ने जेएससीए अध्यक्ष से क्रिकेट के साथ साथ ग्रामीण इलाके में फुटबाल व हाकी को प्रमोट करने का आहवान किया। सभी प्रखंडों में क्रिकेट एकेडमी की निशुल्क प्रशिक्षण देने, सभी प्रखंड में एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण, अंपायरिंग के प्रशिक्षण केन्द्र प्रखंड स्तर पर खोलने, ट्रायल कैंप का प्रखंड स्तर पर आयोजन व इसमें चयनित खिलाड़ी को अत्याधुनिक प्रशिक्षण देने की मांग की। साथ ही प्रखंड स्तर के टाप टेन खिलाड़ियों को छात्रवृति प्रदान की जाए। इसपर अजयनाथ शाहदेव ने आश्वासन दिया कि मैदान उपलब्ध कराए पूरा मैंटेन जेएससीए करेगा साथ ही अंपायर प्रशिक्षण सेंटर भी खोला जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.