30 किसानों के बीच उन्नत किस्म के बीज का हुआ वितरण

angara(ranchi)  हेसातू पंचायत के दुबलाबेड़ा के 30 किसानों के बीच रविवार को उन्नत किस्म के मडुवा, गुंदली व अरहर बीज का वितरण किया गया। वितरण दुबलाबेड़ा सामुदायिक भवन में किया गया। समाजसेवी किशोर बेदिया ने बीज का व्यवस्था कर उसका वितरण किया। किशोर बेदिया ने बताया कि किसानों को उन्नत बनाने के उददेश्य से बीज का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर शंकर बेदिया, सिकंदर बेदिया, अनीता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, सिवन देवी, विपत्ति देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم