![]() |
भगवान राम हमारे अराध्य: जैलेन्द्र कुमार
जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारत सनातनी परंपरा को मानने वाला देश है। भगवान राम हमारे अराध्य है। हिन्दू जीवन दर्शन हमारा मूल विचारधारा है। सनातनी विचारधारा पर चलकर ही हम देश व समाज को विकसित कर सकते है। सनातनी समाज लगातार अपने धर्म संस्कृति को लेकर जागरूक हो रहा है। गांव गांव में हो रहा धार्मिक अनुष्ठान इसी का परिचायक है। इससे पूर्व आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, चंदन मुंडा, उपाध्यक्ष हरिकिशुन महतो, मुख्य संरक्षक तीरथनाथ महतो, धनकिशोर महतो(डीके महतो), हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, संतोष पाहन, सचिव संजय करमाली, तुलसी मुंडा आदि का योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.