Angara(ranchi) शहीद लांस नायक राजकुमार महतो का 21वां शहादत दिवस बुधवार को मासू, मंझलाटोली में मनाया गया। शहीद के आदमकद प्रतिमा पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा नेता रणधीर चौधरी, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मुखिया कविता देवी सहित शहीद की मां देवमंती देवी, पत्नी जयप्रभा महतो, भाई अमरनाथ महतो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अतिथियों के द्वारा शहीद की मां, पत्नी और पुत्र मनीष महतो को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम, कारीनाथ महतो, ग्राम प्रधान देवराज पाहन, अजीत महतो, जगन्नाथ महतो, कृष्णा भगत, विष्णु महतो, डॉ रिझू नायक, रामसाय मुंडा, प्रकाश महतो, किशुन महतो, मदरा मुंडा, मोहन महतो, मुलु महतो, सूरज महतो, विशेश्वर मुंडा, तेजनाथ महतो, राजू नायक, गबेश्वर महतो, सखीचंद महतो, राजेश मिश्रा, नागेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.