big breaking : बाइक दुर्घटना में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत, तीनों की चली गई जान

मृतक प्रिंस मुंडा उर्फ पाहन
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप सें घायल रेखा मुंडा(16) की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। शुक्रवार की रात में इस बाइक में सवार प्रिंस मुंडा व गीता कुमारी की मौत हो चुकी थी। रेखा के मौत के साथ ही बाइक में सवार तीनों की मौत हो गई। ज्ञात हो कि गेतलसूद डैम-इंटेक मोड़ मार्ग के भुसूर जंगल में कलिंगा होटल मोड़ के पास शुक्रवार की शाम आठ बजे बाइक(जेएच 01 ईयू 8520) ने रोड किनारे रखे वाटर पाइप को जोरदार टक्कर मार दिया था। प्रिंस बाइक काफी तेज गति से चला रहा था। मोड के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पाइप से टकरा गया। मौके पर ही प्रिंस की मौत हो गई थी, जबकी सीएचसी अनगड़ा ले जाने के क्रम में गीता कुमारी ने दम तोड़ दिया था।   

राढ़ा व संग्रामपुर गांव में छाया मातम

इस घटना के बाद पूरे राढ़ा व संग्रामपुर गांव में मातम छा गया। गीता व रेखा चचेरी बहन है। प्रिंस संग्रामपुर कांके निवासी मिथुन पाहन का इकलौता पुत्र था। वह प्रभात विद्या भारती पतरातू कांके के कक्षा दसवीं में पढता था। प्रिंस के मौत से पूरे परिवार में सदमा है। पूरे परिवार को रो रोकर बुरा हाल है। 

कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा बोले अभिभावक बच्चों को हाईस्पीड बाइक चलाने नही दे

कांके विधायक सुरेश बैठा, कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने इस घटना पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सोमनाथ मुंडा ने बताया कि रिम्स से पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर वे अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इन्होंने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को हाई स्पीड बाइक खरीदकर नही देने की सलाह दी। बोले बाइक चलाने भी दे तो हर हाल में हेलमेट का उपयोग करने की हिदायत दे। ड्राइविंग लाइसेंस बनने से पहले अपने किशोरवय बच्चों को वाहन नही चलाने दे। बाइक देने से पूर्व अपने अपने बच्चों को ट्रेफिक नियमों की जानकारी जरूर दे। 

प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई तीनों की मौत: भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार 

भाजपा के पूर्व जिला जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण तीनों की मौत हुई है। भुसूर जंगल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है लेकिन पुलिस सुरक्षा नही है। पुलिस अगर हेलमेट, कागजात आदि की नियमित जांच करती तो सभी ट्रेफिक नियमों का पालन करते नजर आते। लेकिन पुलिस की लापरवाही से लगातार जानें जा रही है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم