Angara (Ranchi): अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर व जोन्हा में हूल दिवस मनाया गया। गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओं व जोन्हा में आजसू कार्यकर्ताओं ने हुल दिवस के मौके पर सिद्धु कान्दू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कियाद्ध। इसका नेतृत्व भाजपा एसटी मोरचा के मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मुंडा ने किया। इस मौके पर अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, एससी मोरचा के जिला महामंत्री संजय नायक, सुप्रेश कुमार महतो, सोनाराम महतो, महेश ठाकुर, रवि महतो, प्रशांत कुमार आदि शामिल हुए। जोन्हा में आजसू पार्टी के जिला सचिव शंकर बेदिया, रंजीत साहू, जोन्हा प्रभारी सीताराम रजवार, मंगल सिंह मुंडा, करण सिंह मुंडा, विमल लोहरा, राजेश तिर्की, अरुण सिंह मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, राजेश साहू, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.