angara(ranchi) सिकिदिरी थाना पुलिस की पहल पर व ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शुक्रवार को एक प्रेमी-युगल का आदर्श विवाह कराया गया। विवाह गेतलसूद शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। मौके पर आर्शीवाद देने के लिए दोनों पक्षों के स्वजनों के अलावा भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, कांग्रेस नेता शिवनारायण मुंडा, जोन्हा के पंसस दिलीप बेदिया आदि उपस्थित थे। जैलेन्द्र कुमार ने प्रेमी-युगल को आशीर्वाद देते हुए सुखमय भविस्य की कामना किया।
दो सालों से था प्रेम-संबंध |
प्रेमी सुरेश व प्रेंमिका मोनिका |
बताया जाता है कि सिकिदिरी थाना क्षेत्र के दुबलाबेड़ा की मोनिका कुमारी का प्रेम-संबंध पिछले दो सालों से अनगड़ा थाना क्षेत्र के बुढ़ाकोचा निवासी सुरेश बेदिया के साथ चल रहा था। प्रेमी सुरेश हैदराबाद में काम करता था। लेकिन सुरेश शादी से इंकार कर रहा था। इस मामले को लेकर प्रेमिका ने सिकिदिरी थाना में शिकायत की। थाना में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी करने का आश्वासन दिया। आज गेतलसूद शिव मंदिर में प्रेमी-युगल की शादी करा दी गई।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.