 |
स्वर्णरेखा नदी के मंझदार में फंसा काड़ा |
angara(ranchi) हुंडरू फाल के पास स्वर्णरेखा नदी की तेज बहाव में शुक्रवार को तीन काड़ा(भैस की एक प्रजाति) बह गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दो काड़ा का तो रेस्क्यू करके बचा लिया लिए एक काड़ा तेज धारा में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी काड़ा को नही ढूंढा जा सका। काड़ा हेसातू पंचायत के सारूबेड़ा निवासी महावीर भोगता का था। घटना दोपहर 12 बजे की है। महावीर अपने तीनों काड़ा को चराने के लिए हुंडरू फाल के उपर साइड में स्वर्णरेखा नदी के किनारे लाया था। पानी को देखते ही तीनों काड़ा एक साथ नहाने के लिए पानी में कूद गए। पानी के तेज बहाव में तीनों बहने लगा। काफी मशक्कत के बाद दो काड़ा को बचाया जा सका। ज्ञात हो कि गेतलसूद डैम का एक रेडियर गेट पिछले एक सप्ताह से खुला हुआ है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी में बहाव काफी तेज है। 19 जून को जोन्हा फाल में पानी की तेज बहाव में डीपीएस स्कूल के संगीत शिक्षक माइकल घोष बह गया था। आज तक उसका शव बरामद नही किया गया है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.