GA4-314340326 भारतीय भाषा समर कैंप में दिखी विविधता में एकता

भारतीय भाषा समर कैंप में दिखी विविधता में एकता

विविधता में एकता का संदेश देते बच्चें
angara(ranchi)  आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में पांच दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 80 छात्रों ने भाग लिया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में बहुभाषावाद को प्रोत्साहित करना और उन्हें भारत की भाषायी एवं सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना था। बच्चों ने विविधता में एकता के बारे में जाना। शिविर में विभिन्न भारतीय भाषाओं में अभिवादन, पोस्टर निर्माण, प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का भी स्वाद लिया। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने छात्रों से कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। ऐसे शैक्षणिक और रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से शिक्षा को जीवनोपयोगी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने