GA4-314340326 नरसिंह पूजा में हुआ रामलीला का मंचन

नरसिंह पूजा में हुआ रामलीला का मंचन

रामलीला के कलाकार
angara(ranchi)  सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सांडी गांव में सोमवार की रात में भगवान नरसिंह पूजा का आयोजन हुआ। इसके तहत रामलीला का मंचन किया गया। उदघाटन भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा के देश के लोगों में धार्मिक जागरूकता आ रही है। इससे समाज में समरसता बढ़ेगी। इस मौके पर अध्यक्ष योगेन्द्र करमाली, सचिव प्रेम मुंडा, कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल, संरक्षक पूर्व मुखिया नीलमोहन पाहन, हरिलाल साहू, जगनू महतो, चंदेश्वर साहू, अरविंद पाहन, धर्मनाथ मुंडा, सिकंदर महतो, दीपक मुंडा आदि रहे।  

भक्त की रक्षा के लिए भगवान लिए अवतार: जैलेन्द्र कुमार

जैलेंद्र कुमार ने नरसिंह अवतार पर चर्चा करते हुए बताया कि राक्षस हिरण्य कश्यपु का पुत्र भक्त प्रहलाद जो भगवान विष्णु के भक्त था। उसे हिरण्य कश्यपु भगवान विष्णु की भक्ति नहीं करने देने चाहता था, एवं नाना प्रकार की यातनाएं देता था। जिससे भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए हिरण्य कश्यपु को मारना चाहा पर उसे भगवान से वरदान मिला था। कि उसे नर,नारी,पशु,पक्षी कोई नहीं मर सकता है, तब भगवान विष्णु ने अपने चौथे अवतार आधा नर एवं आधा सिंह(शेर) नरसिंह अवतार लेकर राक्षस हिरण्य कश्यपु को मार गिराया ।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने