 |
पद्मश्री महावीर नायक का स्वागत करते |
angara(ranchi) घासी (नायक)युवा कल्याण समिति के तत्वावधान में गुरुवार को रांची पहुंचने पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए अखरा कला सांस्कृतिक संस्थान संस्था के अध्यक्ष महावीर नायक का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पहुंचने पर महावीर नायक को फूल मालाओं से लाद दिया गया। बाइक रैली व कारों के काफिला के साथ महावीर नायक का स्वागत हुआ। इसका नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप टाइगर नायक व कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नायक कर रहे थे। ज्ञात हो कि दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर नायक को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। संदीप टाइगर नायक ने कहा कि सह सम्मान पूरे नायक घासी समाज को दिया गया सम्मान है। मुकेश नायक ने कहा महावीर नायक को दिए गए सम्मान से नायक समाज के लोगों को आगे बढृ़ने की प्रेरणा मिलेगी। स्वागत समारोह में विजय शंकर नायक, अनिल नायक, आशीष नायक, संजय नायक, सूरज नायक, पिंटू नायक, सकलू नायक, अजय नायक, विजय नायक, सतीश तिर्की, सुरेश नायक, महावीर राम, कृष्ण नायक, रौनक कुमार नायक, सुमेश नायक, निखिल नायक, मुकुल नायक, मुकेश नायक, मंटू नायक, बजरंग नायक, मुन्ना लोहरा, बबलू नायक, रोशन नायक, नरेश नायक, राजन नायक, राजेश नायक, राजू नायक ( डुंगरी) सचिन नायक, शंकर नायक, देवानंद नायक, विरू नायक आदि शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.