फोटो: मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी के जनाजे में शामिल लोग। (KANKE NEWS, RANCHI)। प्रखंड क्षेत्र के इस्लामिक विद्वान मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी (75 वर्ष) को शुक्रवार को पतरा टोली कब्रिस्तान में सुपुर्द- ए- खाक कर दिया गया। शाम लगभग सवा पांच बजे उनके जनाजे की नमाज पढ़ी गई। इसमें रांची सहित आसपास के विभिन्न जिलों से आए लगभग 15 से 20 हजार लोगों ने उनको जन्नत नसीब होने के लिए दुआएं की। जनाजे की नमाज उनके पुत्र हाजी मुजफ्फर ने पढ़ाई। इसके बाद बारी- बारी से हजारों लोगों ने उनके कब्र में मिट्टी दी। बताते चलें लंबी बीमारी के बाद मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी का दु:खद निधन गुरुवार की शाम में हो गया था। वे अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए संचालित मदरसा आलिया पतरा टोली के प्रिंसिपल थे। उनके पढ़ाए हुए छात्र राज्य भर के विभिन्न मदरसों और मस्जिदों में कारी, मौलाना आदि का दायित्व निभा रहे हैं। मदरसा आलिया अरबिया के उत्थान एवं विकास में उनका अहम योगदान रहा है। उनके जनाजे में विधायक सुरेश कुमार बैठा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, असगर अली, मुश्ताक आलम, आमया अध्यक्ष एस अली, रांची अंजुमन सदर मो मोख्तार अहमद, कांके अंजुमन अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान, जमीयतुल चौरासी के सदर मो मजीद अंसारी, नूर आलम, कारी अशरफ, आजसू कार्यकारी जिलाध्यक्ष हकीम अंसारी, मोजिबुल अंसारी, एनुल हक अंसारी, हाजी हैदर अली, संजर खान, मुंतजिर, परवेज अख्तर, अब्दुल अबुल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।
सुपुर्द- ए- खाक हुए मौलाना मोहम्मद अख्तर हुसैन मजाहिरी, जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग
Kanke
0
Tags
Kanke News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.