angara(ranchi) हेसातू के जालिमा निवासी मृतक हीरालाल बेदिया(65) व बीसा के कडरूटोली निवासी मृतक भूखली देवी, पति अकलू भोगता के श्राद्धकर्म के लिए सोमवार को नकदी व सहायता सामग्री प्रदान की गई। आर्थिक अभाव के कारण दोनों के स्वजनों को श्राद्धकर्म कराने में परेशानी हो रही थी। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने दोनों जरूरतमंद परिवार को सहायता उपलब्ध कराया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना मेरी राजनीति का मुख्य आधार है। इस मौके पर भाजपा के बूथ नंबर 150 के अध्यक्ष संजय लोहारा, कार्तिक बेदिया, संजय सिंह, श्रवण बेदिया, मोहन बेदिया, राजकुमार बेदिया, लखन बेदिया, संजय बेदिया, बीसा उपमुखिया संजय भोगता, भाजपा बूथ अध्यक्ष धनेश्वर भोगता, सावन भोगता, सुनील भोगता, मुकेश भोगता आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.