GA4-314340326 आबुआ आवास से मिला घर, आंखो से निकले खुशी के आंसू

आबुआ आवास से मिला घर, आंखो से निकले खुशी के आंसू

बबिता देवी को घर का चाभी सौंपते 
angara(ranchi)  अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 16 आबुआ आवास लाभुकों को रविवार को गृहप्रवेश कराया गया। बीसा पंचायत के बेंती बिरहोरटोली स्थित लाभुक बबिता देवी पति स्व. कृष्णा हजाम को गृहप्रवेश कराने जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, बीडीओ जयपाल हजाम, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया मंजोती देवी ने बबिता देवी को घर का चाभी सौंपा। घर का चाभी मिलते ही बबिता देवी के आंखो में खुशी के आंसू आ गए। मिटटी के जर्जर आवास में वह रहती थी। हमेशा सपनों में ही अपना पक्का मकान देखती थी। आज उसका सपना पूरा हुआ। 

मकान देने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद: विधवा बबिता देवी 

पिछले साल पति की मौत हो जाने पर और परेशानी बढ़ गई थी। घर के लिए बबिता ने राज्य सरकार को धन्यवाद बोली। बीडीओ जयपाल हजाम ने बताया कि घर निर्माण के लिए बबिता देवी को दो लाख रूपया दिया गया था। कुछ अतिरिक्त खर्च व श्रमदान करके दो बेडरूम, अटैच बाथरूम, कीचन के साथ हाल बनाया गया। एक परिवार के लिए बहुत ही सुंदर घर था। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि सभी परिवार को पक्का घर देने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को मिलकर काम करना होगा। जिस लाभुक को केन्द्र की योजना का लाभ नही मिल रहा उसे राज्य सरकार की योजना का लाभ दिया जाए। इस अवसर पर अजय आर्या, अशोक बेदिया, रज्जाक अंसारी आदि उपस्थित थे।  फोटो.. 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم