GA4-314340326 स्वास्थ्यकर्मियों की समस्या के समाधान का प्रयास प्राथमिकता : सुरेश पासवान

स्वास्थ्यकर्मियों की समस्या के समाधान का प्रयास प्राथमिकता : सुरेश पासवान

 चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चौथा सम्मेलन संपन्न

विधायक सुरेश पासवान को माला पहनाकर स्वागत करते संघ के पदाधिकारी।

Deoghar : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चौथा सम्मेलन स्थानीय अंजुला मेंशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुरेश पासवान थे। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्साकर्मियों की मांगों की पूर्ति कराने में सहयोग करने एवं राज्य सरकार पर दबाव बनाने का आश्वासन दिया। खुले सत्र का उदघाटन झासा के जिलाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार यादव ने किया। इसे डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. एनसी गांधी, डॉ. डी तिवारी, डॉ. आलोक, एपवा के राज्य सचिव गीता मण्डल, सीटू के उपाध्यक्ष प्रकाश विप्लव ने संबोधित किया। वहीं प्रतिनिधि सत्र का उदघाटन झारखंड चिकित्सा एव जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री रामाधार शर्मा ने किया। मौके पर महासंघ के मुख्य संरक्षक सह राज्याध्यक्ष नवीन चौधरी, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शर्मिला ठाकुर, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री रविन्द्रनाथ ठाकुर, वीरेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार, सत्येन्द्र तिवारी ने संबोधित किया। मंच संचालन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार पाण्डेय ने किया। 

रीना बनीं अध्यक्ष, मुन्ना जिला मंत्री

इसके बाद रामाधार शर्मा और रविद्रनाथ ठाकुर की देखरेख में अगले सत्र का चुनाव हुआ, जिसमें अरुणानंद झा को मुख्य संरक्षक, इन्द्रासन देवी को सम्मानित अध्यक्ष, कुमारी रीना को अध्यक्ष, निर्मला बेसरा को वरीय उपाध्यक्ष, आशिफ हुसैन, शर्मिला कुमारी, अनिता कुमारी, लखी कुमारी को उपाध्यक्ष, मुन्ना राय को जिला मंत्री, तारकेश्वर सिंह, नंदनी कुमारी, बबीता कुमारी, अलका कुमारी को संयुक्त मंत्री, मनीष कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार दास को राज्य प्रतिनिधि, अमित कुमार को संघर्ष मंत्री, शिवरानी कुमारी, सुलोचना कुमार को महिला संयोजिका, रश्मि प्रभा, किरण गुप्ता को उप संयोजिका, राज तिवारी, कृष्ण कन्हैया को मीडिया प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्यों में सूर्यनारायण, नागेश्वर पंडित, पेनक दास, विजय कुमार सिंह, सुमित्र चक्रवर्ती, कुमार शुभम, आयुश वर्मा, वीणा कुमारी, संजीत दुबे, कार्तिक ठाकुर, श्याम कुमार ठाकुर को शामिल किया गया है।





Efforts to solve the problems of health workers are a priority: Suresh Paswan

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने