घटनास्थल से एक खोखा बरामद, स्थानीय लोगों के साथ शिव भक्तों में दहशत का माहौल
 |
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के बाहर जांच-पड़ताल करते पुलिस पदाधिकारी। |
Deoghar : विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर के सिंह द्वार और शिक्षा सभा चौक के पास रविवार शाम को सीरियल गोलीबारी से स्थानीय लोग और शिव भक्तों में दहशत फैल गया। जानकारी के अनुसार, बाबा मंदिर स्थित सिंह द्वार के समीप शाम में अज्ञात अपराधियों द्वारा हवाई फायरिंग की गई और बदमाशों ने स्थानीय लोगों को गाली गलौज भी किया। रोकने गए स्थानीय तीर्थ पुरोहित रामनाथ झा के साथ चार बदमाशों ने मारपीट कर पिस्टल के बट से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनको इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पाकर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंची और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। इसके बाद पुलिस शिक्षा सभा स्कूल के पास पहुंची, जहां दीवार में गोली का निशान देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने आसपास में खोखा खोजने का भी प्रयास किया गया, मगर कहीं भी खोखा नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि पास में बड़ा सा नाली है, हो सकता है खोखा नाली में गिर गया हो। पुलिस मामले को लेकर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को भी देख रही है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। गोलीबारी के बाद बैद्यनाथ मंदिर इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। पूरे इलाके में पुलिस के जवान पैदल गश्ती कर रहे हैं ताकि लोगों में बका माहौल काम किया जा सके।
Firing outside Baidyanath temple, pilgrim priest injured by pistol shot when he protested
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.