आय से अधिक संपत्ति मामला: गिरिडीह के प्रधान लिपिक प्रदीप गोस्वामी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Disproportionate assets case: Giridih head clerk Pradeep Goswami suffers major setback from High Court, anticipatory bail plea rejected

अमित सहाय/ गिरिडीह : आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरिडीह के प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार गोस्वामी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने 19 नवंबर 2026 को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की पीठ ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले धनबाद की विशेष ACB अदालत भी उनकी अग्रिम जमानत अर्जी को ठुकरा चुकी थी। लगातार दो अदालतों से राहत नहीं मिलने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

पत्नी के खाते में 50 लाख से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन

धनबाद ACB की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि प्रदीप गोस्वामी की गृहिणी पत्नी सुधा गोस्वामी के एक्सिस बैंक खाते में 50 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन हुआ, जबकि उनकी आय का कोई स्वतंत्र जरिया नहीं है।

आरोप है कि प्रदीप गोस्वामी ने अपने पद का दुरुपयोग कर गिरिडीह में कई प्लॉट और मकान खरीदे। आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

जुलाई 2025 में घर पर पड़ा था छापा

बताया जा रहा है कि जुलाई 2025 को ACB ने गिरिडीह के पंजाबी मोहल्ला स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी में जमीन और बैंक से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके बाद से ही वे ड्यूटी से लंबे समय तक अनुपस्थित रहे और फरार होने की खबरें भी सामने आई थीं, जिस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया चली।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने