![]() |
| मृतक रवि शंकर हेंब्रम का फाइल फोटो। |
नशे की शिकायत बनी रंजिश
मृतक की पहचान 14 वर्षीय रविकांत हेंब्रम के रूप में हुई है। वह गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव के रहने वाले राजेश हेंब्रम का पुत्र था।
परिजनों का आरोप है कि विद्यालय के कुछ छात्र नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। रविकांत इसकी शिकायत अक्सर विद्यालय प्रबंधन से करता था। इसी बात से नाराज होकर सहपाठियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आवासीय विद्यालय के भीतर हुई इस घटना से प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
कान्हाचट्टी के बीडीओ सुनील प्रकाश ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर जांच टीम गठित कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.