GA4-314340326 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता का घेराव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता का घेराव

फोटो : आरआरडीए कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्तागण। (KANKE NEWS, RANCHI)। राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू को उनके अनुशंसित सड़क निर्माण के लिए कांके मुरूम में हुए शिलान्यास कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता का घेराव किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने 24 मई को ही इसको लेकर घेराव की चेतावनी दी थी। उनके नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आरआरडीए के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार का घेराव किया। सचिव को पत्र देकर उपेक्षा और अपमान को लेकर कारवाई की मांग की। इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद को फोन कर माफी मांगी तथा सड़क का उद्घाटन उनके हाथों करवाने की बात कही। इस मौके पर कमलेश राम ने कहा कि राज्य सरकार में अधिकारी बेलगाम और भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं। साथ ही साथ सभी अधिकारी सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद को सूचना एवं निमंत्रण नहीं देना इसी का एक उदाहरण है। घेराव कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कमलेश महतो, कृष्ण करमाली, लादुल, सतीश केरकेट्टा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم