GA4-314340326 भाजपा, आरएसएस और मोदी सरकार संविधान को खत्म करने का कर रही प्रयास: बेला प्रसाद

भाजपा, आरएसएस और मोदी सरकार संविधान को खत्म करने का कर रही प्रयास: बेला प्रसाद

* देवघर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

देवघर के आरएन बोस लाइब्रेरी परिसर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते सिरि बेला प्रसाद।

Deoghar: देश के संविधान को पिछले 12 साल से भाजपा, आरएसएस और मोदी सरकार खत्म करने का प्रयास कर रही है। लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इसलिए देश में कांग्रेस पार्टी की जरूरत है। उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी बेला प्रसाद ने शहर के आरएन बोस लाइब्रेरी परिसर में कांग्रेस की जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पूरे देश में अभियान चला रही है। रांची में राज्य स्तरीय रैली के बाद अब जिला स्तरीय रैली हो रही है। इसके बाद विधानसभा स्तरीय रैली होगी और फिर कांग्रेसजन घर-घर जाकर संविधान को बचाने का संदेश लोगों के बीच देंगे। लोगों को बताएंगे कि देश का संविधान खतरे में है। कांग्रेस देश के संविधान, लोकतंत्र की रक्षा करने का काम कर रही है। 

कांग्रेस है तो देश है: केशव महतो

रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को तहस-नहस का प्रयास कर रही है। आदिवासी, पिछड़े, दलित, मुस्लिम समेत सभी वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने का काम भाजपा कर रही है। आरएसएस मुख्यालय नागपुर में कभी भी तिरंगा नहीं फहरा, जबकि कांग्रेस के लोगों ने आजादी से पहले और आजादी के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दी। पहले महात्मा गांधी, फिर इंदिरा और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए गोली खाई। तीनों गांधी देश के लिए शहीद हुए, लेकिन भाजपा के कितने लोग देश की आजादी, एकता और अखंडता के लिए शहीद हुए। लेकिन कांग्रेस है तो देश है। देश को बनाने का काम कांग्रेस ने किया है और संविधान की रक्षा भी कांग्रेस कर रही है। केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की काम कर रही है। चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई को इशारे पर नचाया जा रहा है। इन संस्थाओं को दुरुपयोग किया जा रहा है।

भारत-पाक युद्ध में कोई पड़ोसी भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ: प्रदीप यादव

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों का मकसद है कि उनकी कुर्सी कैसे बची रहे। भले ही देश को क्यों न नुकसान हो जाए। प्रमाणिकता के साथ कह रहा हूं कि मोदी ने विदेश यात्राएं की, फिर भी पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई भी पड़ोसी देश भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ। ऐसे में पीएम के विदेशी दौरे का क्या औचित्य रह जाता है। मोदी का विदेश दौरा सिर्फ अडानी और अंबानी का व्यापार बढ़ाने के लिए था।

देश में तानाशाही चल रही है-इरफान

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देश के हर अत्याचार पर पीड़ित के साथ कांग्रेस खड़ा रहेगी। इसी को लेकर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। देश में तानाशाही चल रही है। यहां किसी का सम्मान नहीं हो रहा है, लेकिन कोई इसे देखने वाला नहीं है। 

रैली को इन्होंने भी किया संबोधित

रैली को पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, बंधु तिर्की, अजय दुबे, मणिशंकर ने संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, जिला महासचिव दिनेश मंडल, अवधेश प्रजापति, महिला नेत्री शबाना खातून, दिनेशानंद झा, फैयाज कैसर, राजेंद्र दास, पंजाबी राउत, केदार दास, किशोर ठाकुर, इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा, प्रदेश सचिव अजय कुमार, केदार दास, सुधीर देव, इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, महासचिव पूजा देवी, सचिव सदाशिव राणा, अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सहित कई और इंटक के नेताओं ने भाग लिया।



BJP, RSS and Modi government are trying to destroy the Constitution: Bela Prasad


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने