 |
अंगारे पर चलते भोक्तागण |
angara(ranchi) गेतलसूद में मंगलवार की सुबह में फूलखुंदी व झूलन के साथ सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का समापन हुआ। रात्रि जागरण में बंगाल की दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, कांग्रेस नेता शिवदास गोस्वामी थे। पूजा में 110 भोक्ता व 110 सोक्ताइन शामिल हुए। रामकुमार पाहन ने कहा की मंडा पूजा झारखंड खासकर छोटानागपुर की प्रमुख पर्व है। इस पूजा को सदियों से आदिवासी सहित यहां का सभी समाज मिलजुलकर करता आया है। यह पूजा सामाजिक मिश्रण के बीच एकता का प्रतीक है। इस एकता को बनाए रखना है। अनुराधा मुंडा ने कहा कि शिवमंडा पूजा आदिवासी धर्म संस्कृति का प्रमुख पर्व है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष कार्तिक नायक, सचिव दीपक मुंडा, संरक्षक सह भाजपा नेता संजय नायक, राजेश लोहरा, गणेश लोहरा, मुकेश लोहरा, दीनबंधु गोस्वामी, गंगाधर नायक, भोला महतो, मुन्ना नायक, सोनू नायक, वासुदेव गोस्वामी, विवेक गोस्वामी, शिकारी महतो आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.