एमआरएफ टायर कंपनी में हुआ सीआईटी के 67 विद्यार्थियों का चयन

एमआरएफ के अधिकारियों का स्वागत करते सीआईटी के अधिकारी
angara(ranchi)  कैंब्रिज ग्रुप के कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी व कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक के 67 विद्यार्थियों का चयन मंगलवार को एमआरएफ टायर कंपनी में हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशक डॉ ए. भट्टचर्या ने बताया कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच के 28, सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के 13, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के 9, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के 4 व मैकेनिकल ब्रांच के 13 विद्यार्थियों का चयन ट्रेनी इंजीनियर के पद पर किया गया है। इनका जॉब लोकेशन तेलंगाना के विभिन्न जिलों में होगा। ज्वाइनिंग से पूर्व तीन महीने की ट्रेनिंग के दौरान चयनित विद्यार्थियों को 2.46 लाख का पैकेज मिलेगा। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के एचआर हेड गुरुवेल एस, एक्सक्यूटिव (एचआर) किंग्सटन ई, शिव कुमार, प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, प्लेसमेंट कोर्डिनेटर प्रदीप करमाली, कौशिक चटर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। संस्थान के सचिव अभिषेक सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने