GA4-314340326 big breaking/ प्रसिद्ध नवमी डोल मेला में कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, दो की मौत, एक दर्जन गंभीर

big breaking/ प्रसिद्ध नवमी डोल मेला में कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, दो की मौत, एक दर्जन गंभीर

अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  अनगड़ा व टाटसिलवे इलाके का प्रसिद्ध फगुआ नवमी डोल मेला टाटीसिलवे में तेज रफतार कार(रोड रेज) ने दर्जनों श्रद्धालुओं को रौंद दिया। इस घटना में दो श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकी एक दर्जन के करीब गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में टाटीसिलवे निवासी भोला शर्मा(70) अनगड़ा थाना क्षेत्र के मंडलाटोली मिलनचौक निवासी रिया चन्द्रवंशी(26) शामिल है। बताया जाता है कि वैगर आर कार(जेएच 05सीपी 4627) अनगड़ा से काफी तेज गति से टाटीसिलवे की तरफ जा रहा था। टाटीसिलवे मानकीढीपा के पास प्रसिद्ध फगुआ नवमी डोल मेला लगा हुआ था। मेला रोड में ही लगता है। काफी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे। पूरा रोड जाम था। तेज गति से आ रहे कार श्रद्धालुओं को रौंदते हुए चल रहा था। कार की चपेट में आकर श्रद्धालु इधर-उधर फेंका रहा था। काफी दर्दनाक दृश्य था। जैसे ही मेला के बीच में कार रूका चालक मौके से फरार हो गया। तत्काल मेला समिति के सदस्य व अन्य श्रद्धालु सभी घायलों को लेकर स्वर्णरेखा अस्पताल पहुंचे। कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने