GA4-314340326
आजसू कार्यकर्ता आपसी तालमेल व एकजुटता के साथ करें काम: राजेन्द्र शाही मुंडा
आजसू कार्यकर्ता आपसी तालमेल व एकजुटता के साथ करें काम: राजेन्द्र शाही मुंडा
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) आजसू पार्टी के टाटी जोन (टाटी एवं सुरसू पंचायत) के कार्यकर्ताओं का शुक्रवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ। कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सीताराम रजवार ने किया l मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा उपस्थित थेl उन्होंने कार्यकर्ताओं मेँ आपसी तालमेल, एकजुटता, मानसिक मजबूती, समय का प्रबंधन, व्यवहारिकता पर जोर देने की बात कही। विशिष्ट अतिथि वीरेन्द्र भोगता ने कहा कि आजसू पार्टी को मजबूत करने के लिए इसी तरह प्रशिक्षण होना चाहिए ताकि कार्यकर्ता मानसिक रूप से मजबूत बन सके। महिला अध्यक्ष घासनी देवी ने दीदियों को अपने टोले में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों पंचायत के 19 गांव के सभी मोर्चा के प्रभारी शामिल हुए। मौके पर जिला सचिव शंकर बेदिया, बलराम मुंडा, भोलानाथ बेदिया, मोतीलाल कुम्हार, धरमदेव रज़वार, संदीप रज़वार, डब्लू बेदिया, मधुसूदन बेदिया, कोशिला देवी, सुशीला देवी, मनोती देवी, सुलेखा देवी, सहदेव बेदिया, बबलू अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.