![]() |
| पूर्व सांसद में श्रद्धांजलि देते इंटक के सदस्य। |
Deoghar : पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह के निधन पर जिला इंटक की ओर से जसीडीह के संथाली मोहल्ले में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान का प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी एवं अन्य कांग्रेस जनों में रानी कुमारी, काजल कुमारी, मनोहर विश्वकर्मा, पिंकी देवी, रेखा देवी, सीमा देवी, प्रमोद साहनी, हर्षदीप, देवकी देवी, सीता देवी एवं गिरिजा देवी द्वारा पूर्व सांसद स्वर्गीय तिलकधारी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Deoghar: Tribute paid to former MP Late Tilakdhari Singh

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.