GA4-314340326
Deoghar : जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पालोजोरी प्रखंड का चुनाव संपन्न, अमरेंद्र बने अध्यक्ष
Deoghar : जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पालोजोरी प्रखंड का चुनाव संपन्न, अमरेंद्र बने अध्यक्ष
Novbhaskar0
झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पालोजोरी के पदाधिकारी।
Deoghar : झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पालोजोरी प्रखंड कमेटी की आमसभा किरण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन निरुलता बेसरा ने किया। जिला कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले के आलोक में पालोजोरी प्रखंड कमेटी का चुनाव कराया गया, जिसमें जिला मंत्री अरुणानंद झा, स्वागत मंत्री मुन्ना राय, प्रमंडलीय संयोजक आशिफ हुसैन, प्रमंडलीय कार्यकारिणी सदस्य अलका कुमारी, कोषाध्यक्ष मनीष सिंह मौजूद थे। सर्व सम्मति से कुमार अमरेंद्र सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, तुल्या कुमारी, छवि कुमारी को उपाध्यक्ष, किरण गुप्ता को मंत्री, सरिता कुमारी, रोहित कुमार को संयुक्त मंत्री, अजय कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, निरुलता बेसरा को जिला प्रतिनिधि, मेरीला मुर्मू को संघर्ष मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य में रोजमेरी हेम्ब्रम, रीना कुमारी, रेखा कुमारी, लीना कुमारी, हर्ष कुमार को शामिल किया गया। मौके पर दीपनारायण साह, रीना कुमारी, रेखा कुमारी, ममता कुमारी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, छाया कुमारी, सेरोफिना मरांडी, मधु, नीलम आदि मौजूद थी।
Deoghar: Election of Public Health Employees Union Palojori block concluded, Amarendra became president
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.