GA4-314340326 धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले के खिलाफ गिरिडीह में प्रदर्शन

धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले के खिलाफ गिरिडीह में प्रदर्शन

टॉवर चौक पर प्रदर्शन करते गिरिडीह प्रेस क्लब के सदस्य।
Amit Sahay / Giridih : धनबाद में पत्रकारों पर कांग्रेसियों द्वारा किए गए हमले के खिलाफ शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में पत्रकारों ने टॉवर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों पर हो रहे हमलों को बंद करने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आवाज बुलंद की। मौके पर क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा एवं महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकारों पर हमला करने वाले दोषियों को पार्टी से निष्कासित करे और पुलिस अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करे। प्रदर्शन में पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि गिरिडीह, धनबाद सहित अन्य जगहों पर भी पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। सरकार, पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करे। प्रदर्शन में पत्रकार लक्ष्मी अग्रवाल, अविनाश सिन्हा, सूरज सिन्हा, प्रवीण राय, मिथलेश सिंह, सुनील मंथन शर्मा, ज्ञान ज्योति, अमरनाथ सिन्हा, विनोद शर्मा, श्रीकांत सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, मो. चांद, योगेश्वर दास, राजन सिन्हा  लोकनाथ सहाय, नीरज कुमार, सुरेंद्र यादव, विनोद कुमार, अजीत कुमार, पप्पू कुमार, संदीप वर्णवाल, नयन पटेल आदि शामिल थे।



Demonstration in Giridih against attack on journalists in Dhanbad

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने