 |
माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्री |
Silli(ranchi) माता वैष्णो देवी का दर्शन कर लौटे जय माता दी यात्रा मंच के तीर्थयात्रियों का बुधवार को मुरी में पदस्थापित रेलवेकर्मी एलिज़ाबेथ जोसफ ने चरण धोकर आशीर्वाद किया। जोसेफ ने सभी को अंग वस्त्र व मिठाई खिलाया। एलिज़ाबेथ ने कहा कि कहा कि माता के प्रति हमेशा से श्रद्धा रखते आई हूँ। मै भी हर वर्ष माता के दर्शन के लिए जाती हूं। परंतु पिछले वर्ष से किसी कारण से नही जा पा रही हूं। फिर सेमाता का बुलावा आते ही दर्शन के लिए जाऊंगी। इस लिए मैं यही से माता के दर्शन कर लौटे सदस्यों से आशीर्वाद ले रही हूं। कहते कि जो कोई भी सच्चे दिल से माता के दर्शन करने जाता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लोगों का यह भी मानना है कि जब तक माता ना चाहे कोई भी उसके दरबार में हाज़िरी नहीं भर सकता। जब उसकी इच्छा होती है वह किसी ना किसी बहाने से अपने भक्तों को अपने पास बुलाती जरूर है और भक्त भी श्रद्धाभाव से दर्शन करने जाते हैं। इस मौके पर राहुल कुमार साव, संतोष कोइरी, तारकेश्वर महतो, वीरेन कोइरी, लखीराम कोइरी, सागर साहू, कंचन साहू, रंजना देवी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.