सिल्ली कालेज में झारखंड आंदोलन पर कार्यशाला

silli(ranchi) सिल्ली कॉलेज सिल्ली में इतिहास विभाग द्वारा आई कियू एसी के तत्वाधान में झारखंड आंदोलन के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो, मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार विशिष्ट अतिथि प्रो.आनंद कुमार एवं सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ,शॉल एवं डायरी देकर स्वागत किया। इस अवसर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार महतो ने कहा कि कार्यशाला छात्रों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने झारखंड आंदोलन की इतिहास के बारे में संक्षिप्त में बातों को रखा। साथ ही छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड हमे यूं ही नहीं मिला है इसमें हमारे अनेकों वीर सपूतों ने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने 1920 ई. के इतिहास से बातों को रखा, सविनय अवज्ञा आंदोलन डंडी यात्रा,कोल विद्रोह,चेरो आंदोलन,संथाल विद्रोह, सरायकेला गोलीकांड, तना भगत आंदोलन, बिरसा मुंडा आंदोलन का जिक्र किया इसके अलावे झारखंड का जिन्होंने सपना देखा था और आंदोलन में जो कूद पड़े थे जयपाल सिंह मुंडा, एके राय, विनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन, सूरज मंडल, एन ई होरो, एवं सुनील महतो का भी जिक्र किया।  इतिहास के प्राध्यापक प्रो.विश्वनाथ मुंडा ने भी अपने विचार रखे। साथ ही साथ छात्रों ने भी अपने अपने  विचार रखे। कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को सुहानी ,सुजाता,दीपिका, रजनी, देवानंद, सुबोध, प्रतिमा आदि को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का संचालन छात्रा दीपिका साहू व धन्यवाद ज्ञापन प्रो.नकुल चंद्र महतो ने किया। इस मौके पर प्रो .सावित्री बाला, प्रो. हरेंद्र नाथ महतो, डॉ.सुकल्याण महतो, डॉ संजय प्रामाणिक, तिलक महतो, दुर्गेश सिंह, हेमलता, सुचित्रा, महतो बिपन, महतो, पवन, कृष्णा महतो,  किरीट महतो जादू, सुमंत, श्यामल डे, सुनील भावानंद चौधरी, अर्चना एवं पूरे कॉलेज परिवार उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم