angara(ranchi) सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने गुरूवार को जोन्हा व बरवादाग पंचायत भवन में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में आम जनता ने अबुआ आवास, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन, राशन कार्ड, जोब कार्ड, पशुपालन, जमीन के प्लाट इंट्री, अतिक्रमित गैरमजरूवा-जंगल झाड़ी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी समस्याओं को रखा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मामले का समाधान करने को कहा। विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि जनता की सेवा करने निकला हूं। पूरे विस की जनता की समस्या मेरी समस्या है। इसका हर हाल में समाधान किया जाएगा। मौके पर मंईया सम्मान के 56, सर्वजन पेंशन के 40, अबुआ आवास के 32 व राशन कार्ड से संबंधित तीन आवेदन का तत्काल निष्पादन किया गया। इस मौके पर बीडीओ जयपाल सोय, अंचल पदाधिकारी राजू कमल, जोन्हा मुखिया कृष्णा मुण्डा, बरवादाग मुखिया सारथी देवी, ग्रामप्रधान अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम, रिझुवा मूण्डा, हरदयाल मुण्डा, दिनेश प्रजापति, सीताराम पातर, महिपाल महतो, विजय खलखो, जगदीश मुण्डा, द्वारिका मुण्डा, माया बेदिया, रामदास लोहरा, मधु लोहरा, प्रदीप कुमार साहु, ग्राम प्रधान जगरनाथ शाही, विषमशाही मुण्डा, ब्रथल बाण्डो, बोवास बाण्डो, गणेश बेदिया, सुकरा उरांव, योगेन पातर, राजेश बेदिया, पूर्व मुखिया सीताराम पातर और महिपाल महतो, राजकिशोर महतो, जयपाल यादव, संजय मुण्डा, विशंबर भोगता आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.