GA4-314340326 ग्रामीणों की समस्या सुनने टाटी पहुंचे विधायक अमित कुमार

ग्रामीणों की समस्या सुनने टाटी पहुंचे विधायक अमित कुमार

angara(ranchi)  सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने टाटी पंचायत के गैसीफायर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने लोगों से जन समस्याओं का निदान अतिशीघ्र कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने झामुमो कार्यकर्त्ताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र के छुटे हुए कार्यों की सूची उपलब्ध करायें, ताकि त्वरित समस्याओं का निदान करा सके। बैठक में मायाराम बेदिया, दिनेश प्रजापति, रिझुवा मुण्डा, हरदयाल मुण्डा, सुखराम बेदिया, अर्जून बेदिया, संतोष साहू, प्रदीप साहू, बालकिशोर शाही, महिराम बेदिया, रामदास लोहरा, मधु लोहरा, कृष्णा मुण्डा, गणेश बेदिया, सीताराम पातर, सुकरा उरांव, विकास साहु, संजय मुण्डा, भदरू बेदिया, गोपाल सहित सैकडों महिला पुरूष उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم