GA4-314340326
मांदर बजाकर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
मांदर बजाकर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) ओबर के अंबाटुंगरी हुड़पू पखना में सोमवार को सोहराई जतरा मेला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया थे। रामकुमार पाहन ने हुड़पू पखना स्थित भगवान महादेव की पूजा कर मेला का शुभारंभ किया। आसपास के गांव से छउ नृत्य व खोड़हा टीमें नाचते गाते शामिल हुई। आयोजन समिति के द्वारा पाहनों व अतिथियों के साथ साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने मांदर बजाकर पर्यावरण बचाने को लेकर सामूहिक संकल्प लिया। रामकुमार पाहन ने कहा कि सांस्कृतिक जागरूकता के लिए इस मेला का लगातार आयोजन होता आ रहा है। हमें एकजुट होकर अपने सांस्कृतिक विरासत को बचाना होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जंगल को बचाना होगा। संचालन दिलीप मिर्धा ने किया। इस अवसर पर भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, पूर्व मुखिया संगीता देवी, शिवशंकर बेदिया, डा. सचीमोहन कुम्हार, पंचम भोगता, गिलू बेदिया, शिबू बेदिया, जयनारायण मुंडा, रामसाय मुंडा, शंकर बेदिया, करमदेव बेदिया, जलेश्वर मुंडा, सुरेश भोगता सहित अन्य उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.