angara(ranchi) रांची-मुरी मार्ग में बालाजी फैक्टरी के पास सोमवार की शाम चार बजे एक आटो व बाइक सवार की सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आटो सवार महिला रासमनी देवी व अंकित कुमार ठाकुर की मौत हो गई। मृतक युवक अंकित सुखदेवनगर थाना के कमलाकांत रोड हिल साइड व रासमनी देवी जोन्हा गंझूटोली का रहनेवाली है। घटना तीखा मोड़ में हुआ।

 |
|
बताया जाता है कि जोन्हा से यात्री लेकर आटो(जेएच 01एफके 0601) गोंदलीपोखर आ रहा था। इसी बीच रांची से जोन्हा की ओर तेज रफतार से जा रहे होंडा होरनेट बाइक(जेएच 01डीसी 6945) सवार अंकित ने आटो को टक्कर मार दिया। घटना के समय अंकित ने हेलमेट नही पहन रखा था। तत्काल दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान की जा रही है। बाइक के नंबर से निकाले गए ओनर नेम में रांची के कमलाकांत रोड हिल साइड निवासी अंकित कुमार ठाकुर पिता सुरेन्द्र कुमार ठाकुर का नाम दर्ज है। थानाप्रभारी ने कहा कि जल्द ही तेज रफ्तार की बाइक की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.