छात्रों का संपूर्ण भौतिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास जरूरी

angara(ranchi)  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देश पर मंगलवार को उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में चल रही सात दिवसीय छात्र प्रेरणा कार्यक्रम(26 अगस्त से 3 सितंबर) का समापन हुआ। इसका आयोजन समन्वय डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. जयंतिका पाल ने किया। सात दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में छात्रों को अपने नए परिवेश की आदत डालने, साथी छात्रों और शिक्षकों के साथ संबंध बनाने, सामाजिक प्रासंगिकता के विभिन्न मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने खेल, योग, परीक्षा नियम और विनियमों, प्लेसमेंट, पुस्तकालय नियम और विनियम, सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों, स्वास्थ्य और स्वच्छता, व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। जयंतिका पाल ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ छात्रों का संपूर्ण भौतिक, नैतिक व आध्यात्मिक विकास जरूरी है। मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मंचन किया। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक छात्र शामिल हुए।  फोटो

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم