silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड में झारखंड मुख्य मंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन के लिए महिलाएं रोज दिन परेशान हो रही है। प्रखंड के सभी पंचायतों में आवेदन के लिए तीन अगस्त से 10 अगस्त तक शिविर लगाकर आवेदन लिए जा रहे है लेकिन जानकारी के मुताबिक पूरे प्रखंड में अभी तक दर्जन भर ही लाभुकों के ही आवेदन ऑनलाइन हुए है। लूपुंग पंचायत के ऑपरेटर बताते है कि सर्वर शुरू से ही खराब है दिन भर में एक भी आवेदन अपलोड नहीं हो रहा है। सभी पंचायतों से ऐसी ही शिकायत मिल रही है मंगलवार को भी यही स्थिति रही।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.