GA4-314340326
भाजपा के रांची जिला मीडिया प्रभारी के पिता का निधन
भाजपा के रांची जिला मीडिया प्रभारी के पिता का निधन
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) भाजपा के रांची जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा व अनगड़ा की जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा के ससुर सालहन निवासी मोहरैया मुंडा(67) की बुधवार को कार्डियेक अटैक से निधन हो गया। हालांकि दो माह पूर्व हुए एक एक्सीडेंट के बाद वे बीमार चल रहे थे। अंतिम संस्कार सालहन मुक्तिधाम में दिया गया। मुख्याग्नि अग्रज पुत्र रामसाय मुण्डा ने दी। मोहरैया मुण्डा पूर्व उषा मार्टिन कर्मी थे। वर्ष 2000 में ही इनकी पत्नी सुकरो देवी का देहांत हो गया था। इसके बाद से अपने पांच नाबालिग बच्चों को स्वयं से ही लालन-पालन किया। वे अपने पीछे पुत्र रामसाय मुण्डा (आर्या), पुत्रवधू अनुराधा मुंडा जिप सदस्य अनगड़ा, अमित मुंडा(बालसाय) पुत्रवधू मीनाक्षी देवी, पुत्र रोहन मुंडा(रामू) पुत्रवधू उजाला देवी, सुपुत्री तारा कुमारी, दामाद कृष्णा पाहन( मुखिया टाटी पू.) पुत्र सामू मुंडा(अविवाहित) नाती-पोता से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। 30 अगस्त को दशकर्म संस्कार, कुटुंबभोज, मित्रभोज किया जाएगा। इनकी मौत पर केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा, राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो(धीरज), पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, डा. रिझू नायक, शिबू मुण्डा, बसंत चौधरी, जलेश जुगनू, राजेन्द्र महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, टीएसी मेंबर जमल मुण्डा, आजसू नेता पंकज कुमार महतो, रौशनलाल मुण्डा, पारसनाथ उरांव आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.